Uncategorizedताज़ा ख़बरें

सड़क हादसे में मासुम सहित तीन घायल एक की हालत गंभीर

शाहगंज(जौनपुर)

गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक मासूम सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए।बताया जाता है की सबरहद में चल रहे जलसे को देखने गुरुवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे नगर के इराकियाना निवासी 16 वर्षीय तौफीक अहमद अपनी छोटी बहन 10 वर्षीय फातिमा और 6 वर्षीय निदा पुत्र एवं पुत्रीगण सफीक अहमद को एक बाइक पर सवार होकर उक्त जलसे को सुनने जा रहा था की इम्रानगंज के पास विपरीत दिशा से आरही तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनो बाइक से छटक कर दूर गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।तभी वहीं से गुज़र रहे समाजसेवी गालिब शेख ने तीनों को उपचार हेतू आनन फानन में नज़ीरा बाद स्थित उस्मानिया हॉस्पिटल ले गए एवं एक का उपचार नगर के एक अन्य निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।बताते हैं तीनो में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दे गयी है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!