उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंमथुरा

महावन में नायब तहसीलदार का हुआ विदाई समारोह

मथुरा।महावन| तहसील के सभागार में नायब तहसीलदार हेमंत कुमार का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया|

जिसमें नायब तहसीलदार हेमंत कुमार को क्षेत्र के प्रधान,राजस्व टीम ने माला और पटुका पहना कर भव्य सम्मान किया|

नायब तहसीलदार हेमंत कुमार ने कार्यक्रम के आयोजन को धन्यवाद देते हुए कहा कि ब्रज में बहुत सम्मान और प्यार मिला है इसके वह सदा आभारी रहेंगे अगर दोबारा मौका मिला तो वह ब्रज में अपनी सेवा देंगे|

इस मौके पर एसडीएम शास्वत त्रिपुरारी और तहसील दार सुशील कुमार गुप्ता ने  स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी|

इस मौके पर लेखपाल महताप सिंह,लेखपाल हरवीर सिंह, लेखपाल नेहा चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह,किसान नेता प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे|

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!