Uncategorizedताज़ा ख़बरें

झांसी में भक्त प्रहलाद की नगरी एरच में खनिज विभाग की मेहरबानी से खनन माफियाओ द्वारा डेरा घाट पर अवैध खनन बदस्तूर जारी

झांसी में भक्त प्रहलाद की नगरी एरच में खनिज विभाग की मेहरबानी से खनन माफियाओ द्वारा डेरा घाट पर अवैध खनन बदस्तूर जारी

झांसी जिले की ऐतिहासिक नगरी एरच मैं बेतवा नदी के डेरा घाट पर खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। बताते चलें की की पिछली बार भी माननीय मुख्यमंत्री निर्देशों के अनुसार कई बार इस घाट पर छापे डाले गए थे और इस घाट को बंद भी कर दिया गया था। इसलिए अब खनन माफियायों द्वारा जिला खनिज अधिकारी की सर परस्ती में सारा खनन बेतवा नदी का सीना चीर कर प्रतिबंधित मशीनों (लिफ्टरो) द्वारा किया जा रहा है एनजीटी के नियमों के मुताबिक यह लिफ्टर अवैध माने जाते हैं। उसके बावजूद भी इन लिफ्टरो का प्रयोग खुलेआम दवगई एवं खनिज विभाग की मिलीभगत से किया जा रहा है ठेकेदारों द्वारा घाटों पर लिप्टरो का प्रयोग करके नंदियों मैं अत्यधिक गहराई कर दी गई है जिसकी वजह से कई जगहों पर लोगों की मौत हो चुकी हैं! आखिर प्रशासन की ऐसी कौन सी मजबूरी है की मां बेतवा की दिशा और दशा दोनों बिगड़ते हुए देखकर भी धृतराष्ट्र बने हुआ है। क्या प्रशासन इन सफ़ेद पोश दबंग माफियाओं के आगे घुटने टेके हैं या फिर सब सिस्टम का खेल हैं यह एक बड़ा सवाल हैं। अब देखना है कि प्रशासन ऐसे खाना माफिया के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।

झांसी से मुकेश कुशवाहा की रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!