Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

दानिश अंसारी ने जौनपुर में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बीजेपी सरकार सभी के हितों की रक्षा करने में सक्षम यह बातें कैबिनेट मंत्री दानिश अंसारी ने कही

जौनपुर पहुंचे योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस व सपा पर जमकर निशाना साधा और योगी व मोदी सरकार की विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज के हित को साधने वाली पार्टी है समाज को विकास की तरफ बढ़ाने वाली पार्टी है , और 2014 से अब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आगे बढ़ाया है ।

देश का अल्पसंख्यक समाज मोदी सरकार की नीतियों पर भरोसा करता है अल्पसंख्यक समाज को मोदी की गारंटी पर भरोसा है । और प्रदेश में मदरसा बोर्ड पेपर की आज आगाज होने के सवाल पर कहा कि नकलविहीन परीक्षा हमारी सरकार करायेंगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का जम कर फूल मालाओं से स्वागत किया। और इस अवसर पर भाजपा मंडल शाहगंज उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल व भाजपा मंडल अल्प संख्यक मोर्चा शाहगंज के अध्यक्ष मुस्तकिम अहमद ने मिडिया से बात की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!