Uncategorizedअन्य खबरेताज़ा ख़बरें

पेपर लीक प्रकरण: सचिवालय क्लर्क भर्ती में 3 और अरेस्ट

पेपर लीक प्रकरण: सचिवालय क्लर्क भर्ती में 3 और अरेस्ट

*पेपर लीक प्रकरण: सचिवालय क्लर्क भर्ती में 3 और अरेस्ट, पोस्ट कोड 962 में विजिलेंस की कार्रवाई*

विजिलेंस ने सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को तीन ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने सचिवालय क्लर्क भर्ती पोस्ट कोड 962 के पेपर लीक मामले में आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पत्नी सहित तीन अरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों को कांगड़ा और एक आरोपी को हमीरपुर से गिरफ्तार किया गया है।
इससे पहले विजिलेंस ने अरोपी महिला कर्मी उमा आजाद और आयोग कार्यालय के सामने ढाबा चलाने वाला सोहन सिंह गांव धुंधला तंहसील बंगाणा जिला ऊना और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस की जांच में खुलासा हुआ है कि ढाबा संचालक और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार के मोबाइल फोन से जांच एजेंसी को इस परीक्षा के प्रश्नपत्र मिले हैं। अदालत में पेश करने पर आरोपी ढाबा संचालक सोहन सिंह को और निलंबित ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार का दो दिन का पुलिस रिमांड ओर बढ़ा दिया गया है। अब इन दोनों आरोपियों को 15 फरवरी को अदालत मेें पेश किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!