Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: निरीक्षण में नदारद मिलीं सीएचओ व एएनएम

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
अलग-अलग हेल्थ वेलनेस सेंटर के निरीक्षण में बुधवार को अपर सीएमओ को दो एएनएम व एक सीएचओ अनुपस्थित मिलीं। इस पर सभी का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए बुधवार को अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने अलग अलग हेल्थ वेलनेस सेंटर का जायजा लिया। हेल्थ वेलनेस सेंटर बरघाभिउरा में सीएचओ लघिमा पटेल व एएनएम सीमा शुक्ला अनुपस्थित मिलीं। पूर्व के निरीक्षण में भी दोनों अनुपस्थित मिली थीं। इस पर अपर सीएमओ ने दोनों का जून माह का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। बताया जाता है कि मई माह में हुए निरीक्षण में भी दो अनुपस्थित मिली थीं। इस पर मई माह का वेतन रोका गया था।
इसके साथ ही हेल्थ वेलनेस सेंटर बेवाना के निरीक्षण में एएनएम अंजू यादव भी अनुपस्थित मिलीं। उनका भी वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र कुर्चा के निरीक्षण में अपर सीएमओ ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!