Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरें

अम्बेडकरनगर: वैन और ई रिक्शा में जोरदार टक्कर, दो की मौत

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

अंबेडकरनगर
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के भिखारीपुर गांव के निकट बुधवार दोपहर वैन व यात्रियों से भरे ई रिक्शे में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे स्थित गड्ढे में पलट गए।
हादसे में ई रिक्शा चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार दोपहर करीब पहितीपुर से यात्रियों को लेकर ई रिक्शा अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह भिखारीपुर गांव के निकट पहुंचा तो इसी बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए। टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलट गए।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची। दोनों वाहन में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। ई रिक्शा पर चालक व तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए जबकि वैन पर सवार दो लोगों को भी गंभीर चोटें आईं। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने ई रिक्शा चालक सूर्यभान निषाद (22) निवासी आदमपुर तिंदौली थाना महरुआ व रमजान (50) निवासी अमसिन थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या को मृत घोषित कर दिया।
ई रिक्शा पर सवार मेहनाज (25) निवासी पहितीपुर व उसकी ननद शाहीन बानो (22) और वैन चालक विश्वप्रकाश (54) निवासी अयोध्या व सुशील गुप्ता (60) चांदगंज बड़ा थाना अलीगंज को गंभीर चोटें आने पर भर्ती कर लिया गया। सभी का इलाज मौजूदा समय में जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दवा लेने निकली थी महिला
ई रिक्शा पर सवार मेहनाज की तबीयत खराब थी। वह अपनी ननद शाहीन बानो के साथ दवा लेने के लिए ई रिक्शा से अकबरपुर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बड़ा हादसा हो गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!