Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन

डीएवी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन

 

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत आज डी ए वी इंटर कॉलेज में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । विद्यालय के मुख्य अनुशासन अधिकारी योगेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली का उद्घाटन किया विद्यालय से शुरू होकर सुरेंद्रनगर , विष्णुपुरी , ज्वालापुरी एवं नौरंगाबाद होते हुए वापस विद्यालय पर समाप्त हुई । मतदाताओं को अपने वोट के प्रयोग के प्रति जागरूक करने के लिए छात्र हाथों में पोस्टर एवं बैनर लिए हुए थे । दिग्विजय सिंह ने छात्रों को उनके परिवारजनों एवं निकटवर्ती सगे संबंधियों , पड़ोसियों को वोट डलवाने के लिए प्रेरित किया । राकेश कुमार एवं संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में छात्रों ने पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में भी बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर समय लाल सिंह रौदास कुमार डॉ . धर्मेंद्र सिंह प्रेम कृष्ण भारद्वाज धर्मेंद्र कुमार अक्षिता वर्मा निर्मला डॉ रीमा प्रीती शर्मा आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version