Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी , ग्रेजुएट – पोस्ट ग्रेजुएट , विधि – बीएड , योगा की यह हुई डेट

‘ परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ी , ग्रेजुएट – पोस्ट ग्रेजुएट , विधि – बीएड , योगा की यह हुई डेट

 

 

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ने परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है । स्नातक व परास्नातक में विलंब शुल्क के साथ 23 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे । विधि , बीएड , योगा में परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है । अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय ( आरएमपीएसयू ) ने स्नातक व परास्नातक का परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी है । पहले शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च थी । विलंब शुल्क के साथ 23 मार्च तक फॉर्म भरे जाएंगे । सत्र 2023-24 स्नातक व परास्नातक सम सेमेस्टर मुख्य व बैक की परीक्षा फॉर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट करने व परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 14 मार्च और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 मार्च निर्धारित की गई थी । विवि के कुलसचिव डॉ . महेश कुमार ने बताया कि कुलपति के आदेशानुसार छात्रहित में परीक्षा के लिए एमआईएस जनरेट करने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च तय की गई है । उन्होंने कहा कि 18 मार्च के बाद एमआईएस जनरेट करने और 21 मार्च के बाद परीक्षा फॉर्म भरने पर 500 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क देय होगा । विलंब शुल्क के साथ एमआईएस जनरेट करने और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित की जाती है

Exit mobile version