उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

तस्करी : 25 बोरी चावल, 55 बोरी धान धान बरामद

सिद्धार्थ नगर लोटन। नेपाल सीमा के ठोठरी कस्बा के निकट एसएसबी जवानों ने 25 बोरी चावल, 55 बोरी धान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 15 साइकिल बरामद कर कस्टम के हवाले कर दिया। कमांडेंट सुधीर घोष ने बताया कि कुछ लोगों के बड़ी मात्रा में धान, चावल साइकिल से नेपाल ले जाने की सूचना मिली।टीम ने मौके पर पहुंच कर सन्नी देओल व अखिलेश निवासी ठोठरी बाजार थाना लोटन को पकड़ लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर अन्य साइकिल छोड़ कर भाग गए। एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए धान, चावल व साइकिल को ककरहवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!