Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

मप्र में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया,

*मप्र में शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया, 7 लाख से अधिक को मिलेगा लाभ*
जुलाई 2023 से देय होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू।
आम चुनाव की रणभेरी बजने से पूर्व प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्‍स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्‍ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है।

Exit mobile version