Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ग्यारह मार्च से चल रहा अयोध्या में शबरी भंडारा।

अयोध्या
शबरी भण्डारे का आयोजन रामनगरी में 11 मार्च से शुरु हो चुका है। यह 20 मार्च तक चलेगा। मध्य प्रदेश के जबलपुर से आए चरित प्रसादम सेवा संस्था के अध्यक्ष शरद अग्रवाल और डॉक्टर सुधीर अग्रवाल व संस्था के अन्य सदस्यों द्वारा शबरी भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।वही अयोध्या आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे है। जिसका आयोजन अवध विहार हनुमान गुफा रोड परिक्रमा मार्ग निकट दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय वासुदेव घाट पर निरंतर किया जा रहा है। अयोध्या आ रहे श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक नाश्ते कराया जाता है और दोपहर से शाम तक भोजन की व्यवस्था की होती है। जिसमें शुद्ध देशी घी का हलुवा भी प्रसाद के रूप में दिया जा रहा है। भण्डारे में जबलपुर से करीब 50 लोगों की टीम लगी हुई है। सभी ने भण्डारा समाप्त होने के बाद भगवान के राम के दर्शन का संकल्प लिया है।
सर्व जीत दूबे,शेखर,
अयोध्या

Exit mobile version