
चित्रकूट 14 मार्च 2024
क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय को जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर दी गयी भावभीनी विदायी
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
शिवसंपत करवरिया
जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी मऊ जयकरन सिंह की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्षेत्राधिकारी नगर हर्ष पाण्डेय का जनपद चित्रकूट से जनपद सोनभद्र स्थानान्तरण होने पर भावभीनी विदायी दी गयी
इस अवसर पर वाचक पारितोष दीक्षित, प्रभारी एलआईयू निरीक्षक सूर्यकान्त अरुण राय, प्रभारी आंकिक समसुद्दीन, प्रधान लिपिक अनिल मोहन शुक्ला, प्रभारी सीसीटीएनएस निरीक्षक जे.पी. उपाध्याय, पीआरओ प्रदीप कुमार पाल, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ जयलाल एवं अन्य अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
