Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

नशा तस्करी में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

रायसिंहनगर पुलिस ने नशा तस्करी मे फरार आरोपी सेषाराम को गिरफ्तार किया गया है।

श्री रमेश मौर्य पुलिस अधीक्षक, जिला अनूपगढ में जानकारी देते हुए बताया कि

दिनांक 16/1/2024 को हरबंश सिह उनि थानाधिकारी पुलिस थाना समेजाकोठी मय टीम द्वारा

आरोपीगण घेवरराम भोमाराम व अनिल उर्फ वीजाराम को 35 किलो डोडा पोस्त मय जैर स्वारी वाहन के गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया था. उक्त प्रकरण में अनुसंधान से जब्त डोडा पोस्त आरोपीगण घेवर राम वगैरा को आरोपी सेषाराम द्वारा वेचान करना पाया गया। आरोपी सेषाराम करीब दो माह से गिरफ्तारी के भय से रुहपोष चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए कैलाश दान जुगतावत R.P.S. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंहनगर व अनु बिश्नोई R.P.S. पुलिस उप अधीक्षक वृत रायसिहंनगर के सुपरविजन में ईश्वर प्रसाद पु. नि. थानाधिकारी रायसिंहनगर के नेतृत्व में सेषाराम की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया टीम द्वारा आरोपी सेषाराम को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version