पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यों के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
मनेन्द्रगढ़/14 मार्च 2024/ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व विधायक रेणुका सिंह की पहल पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण मद के तहत विधानसभा क्षेत्र भरतपुर-सोनहत के विकासखण्ड सोनहत में 6 विकास कार्यों के लिए 70 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। भरतपुर सोनहत विधायक रेणुका सिंह के प्रयास पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना संधारण एवं उन्नयन प्रधिकरण के तहत विकासखण्ड सोनहत के ग्राम पंचायत घुघरा के नहरपारा मार्ग में पुलिया निर्माण एवं हर्रापारा मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत सुन्दरपुर के हाई स्कूल मार्ग से पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत कुशहा के केवराबहरा स्कूल से रामसाय घर मार्ग में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत मधौरा में पुलिया निर्माण कार्य के लिए 10-10 लाख तथा ग्राम पंचायत कैलाशपुर के ग्राम ओरगई, कोरबंधा से शंकर मंदिर पहुंच मार्ग में पुलिया निमार्ण कार्य के लिए 20 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त निर्माण कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया है।