Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महिला से थैला छीनकर भाग गए युवक की लाखों की लूट

महिला से थैला छीनकर भाग गए युवक की लाखों की लूट

 

कोतवाली क्षेत्र में गांव हस्तपुर पर बैंक से रुपये निकाल कर जा रही महिला से किशोर रुपयों का छीन कर भाग गया । किशोर सीसीटीवी में कैद हुआ है । पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है । गांव रामपुर विदिरिका निवासी मंजू देवी कहना है कि वह अपने पति अनिल कुमार के साथ ई – रिक्शा से गांव हस्तपुर स्थित ग्रामीण की शाखा से 12 बजे रुपये निकालने आई थी । उसे रुपये स्टेट बैंक में जमा करने थे । बैंक से 3.50 हजार रुपये निकाल कर थैले में रख लिए और बाहर आ गई । इस दौरान एक किशोर जबरन रिक्शा में बैठने का प्रयास करने लगा । किया तो वह धक्का देकर रुपयों का थैला छीनकर बाइक लेकर खड़े युवक के साथ भाग गया । पीड़िता ने शोर मचाया तो काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए । लेकिन आरोपित भाग जाने में सफल रहे । सूचना पर सीओ डा . कृष्ण गोपाल सिंह , इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार पांडेय पुलिस टीम साथ मौके पर पहुंच गए । घटना के संबंध में पीड़िता ने प्रार्थना पत्र दिया है । आरोपित किशोर सीसीटीवी में कैद हुआ है । सीओ ने बताया कि दो अज्ञात युवकों द्वारा दंपति के साथ घटना को अंजाम दिया गया है । घटना के अनावरण हेतु एसओजी सहित पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं

Exit mobile version