Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

दुर्घटना में बोर्ड परीक्षार्थी घायल

जयपुर ग्रामीण

चौमूं शहर के जयपुर रोड पर बराला अस्पताल के निकट बुधवार को सुबह राजस्थान बोर्ड अजमेर की 12 वीं की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थीयों की मोटरसाइकिल व सवारी गाड़ी में टक्कर हो गई।

घायल हुए परीक्षार्थीयों को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्र परीक्षा देने पहुंचे, लेकिन एक गंभीर रूप से घायल छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गया।

हादसे में सवारी गाड़ी का चालक   भी चोटिल हो गया । चौमूं पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने में खड़ा करवाया है।

Exit mobile version