संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
भंडरिया से
झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा कैबिनेट की बैठक
में पंचायत सचिवालयों में कार्यरत पंचायत स्वयंसेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने और प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रतिमाह ₹2500 देने के फैसले पर बडगड व भंडरिया प्रखंड के पंचायत सहायकों ने बुधवार को जमकर अबीर गुलाल उड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।
दोनों प्रखंडों के पंचायत सहायकों ने फैसला आने के तुरंत बाद सर्वप्रथम भंडरिया प्रखंड की नौका गांव स्थित परभन बाबा देव स्थल पर जाकर माथा टेका तथा विधिवत पूजा अर्चना की इसके उपरांत पंचायत सहायकों ने भंडरिया पंचायत सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित कर भंडरिया पंचायत के मुखिया विनय सिंह उप मुखिया रविंद्र सिंह झामुमों प्रखंड अध्यक्ष हरिदास तिर्की व कांग्रेस नेता अशोक प्रसाद को अबीर गुलाल लगाते हुए लड्डू खिलाकर झारखंड के महागठबंधन की सरकार का आभार व्यक्त किया सभा संचालन करते हुए पंचायत सहायक शंभू कुमार ठाकुर ने कहा कि झारखंड के हम सभी पंचायत स्वयंसेवक भाई-बहन अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर पिछले 253 दिनों से लगातार राज भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन पर बैठे थे झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने हम सबो की कष्ट को समझते हुए हमारी कुछ मांगों को पूरा कर दिए।
जिसके लिए मैं उनका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मुखिया विनय सिंह ने कहा कि पिछले 7 -8 वर्षों से आपने जिस प्रकार कठिनाइयों का सामना करते हुए लगन के साथ सरकार के द्वारा संचालित विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया उसी का यह फल आप सब को मिला है। मैं आशा करता हूं कि आगे भी आप सभी निष्ठा पूर्वक अपने कार्य का निर्वाह करेंगे। अध्यक्ष हरिदास तिर्की ने कहा कि स्थानीय युवक यूतियों को झारखंड सरकार के द्वारा रोजगार देना यह सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है
