संबल योजना हितग्राहियों को 8 करोड़ 66 लाख रूपए राशि वितरण
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
मुख्यमंत्री जन कल्याण संवल योजना अंतर्गत रविवार को जिले के 406 प्रकरणों में कुल 8 करोड़ 66 लाख रुपए की अनुग्रह सामान्य और दुर्घटना राशि श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से सिंगल क्लिक के जरिए राशि अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय के एन आई सी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को देखा एवं सुना। जिले के 15 मे से 12 निकायों के प्रकरणों में अनुग्रह सहायता राशि वितरित की गई।