Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अवैध संचालित 5 ऑटो जप्त और 21 वाहनों पर नंबर प्लेट के कटे चालान

अवैध संचालित 5 ऑटो जप्त और 21 वाहनों पर नंबर प्लेट के कटे चालान

     बस एसोसियेसन की शिकायत पर परिवहन विभाग द्वारा आर टी ओ रीवा के निर्देशन में मार्ग पर चलने वाले अवैध आटो के विरुद्ध सघन जाँच अभियान चलाया गया।जिसमें परमिट फिटनेस बीमा के अलावा मुख्यतः ऑटो पर ओव्हरलोड सवारियों के परिवहन की विशेष जाँच की। आटो के विरुद्ध जाच अभियान रीवा मनगवा और रीवा सिरमौर मार्ग पर चलाया गया।रीवा आरटीओ को बस एसोशियेसन से यह शिकायत प्राप्त हुई थी की मार्ग पर बस के आगे आगे अवैध आटो सवारियो का परिवहन करते है। जिसे आर टी ओ ने तुरंत संज्ञान में लिया और परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इस पर चेकिंग का कार्य किया। इसके अलावा आज के दिन चेकिंग अभियान में रीवा चाकघाट और हनुमना में 21 वाहनों पर सही नंबर प्लेट पर (HSRP) पंजीयन क्रमांक लिखा नहीं पाया गया। इन 21 वाहनों पर 22500 ₹ का जुर्माना किया गया।

Exit mobile version