Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

लोकसभा चुनाव को देखते हुए अति संवेदनशील वाले स्थानों पर अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बीएसएफ के जवानों के साथ किया पैदल फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव और आगामी त्यौहारों को मद्देनजर रखते हुए अमृतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। संयुक्त बल ने घनी आबादी और संवेदनशील वाले इलाकों से गुजरते हुए। असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया कि चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया तो खैर नहीं।आगामी त्यौहारों को भाई चारे के साथ मनाए।साथ ही आमजन को यह विश्वास दिलाया कि निडर होकर मतदान करें और आगामी त्यौहारों को मनाए। अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी ने गांव कोला सोता,पिथनापुर,गूजरपुर, कुम्हरौर कस्बा अमृतपुरआदि गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया कि अगर किसी ने आगामी त्योहार व लोकसभा चुनाव में खुरापात करने वाले लोगों की खैर नहीं होगी। पुलिस ने संभ्रांत लोगों से कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति खुरापात करता पाया जाए। तो उसकी सूचना थाना पुलिस को अवश्य दें। इस मौके पर अमृतपुर थाना अध्यक्ष मीनेश पचौरी व उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह समस्त पुलिस बल व बीएसएफ जवानों ने फ्लैग मार्च किया।

Exit mobile version