Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

देश में लागू हुआ CAA, नोटिफिकेशन जारी, जानें किन्हें मिलेगी भारत की नागरिकत

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव

2024 की घोषणा से ठीक पहले केंद्र सरकार की ओर से आज देश में नागरिकता संशोधन

अधिनियम 2019 (CAA) को लागू करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर द‍िया गया है। बता दें कि, सीएए के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में बसे बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाइयों सहित प्रताड़ना झेल चुके गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना है। यह दिसंबर 2019 में संसद से पारित हो गया था। इसे राष्ट्रपति से भी मंजूरी मिल गई थी। विधेयक भारत में किसी भी अल्पसंख्यक के खिलाफ नहीं है और प्रत्येक भारतीय नागरिक के अधिकारों को समान रूप से संरक्षित किया जाएगा। देश में लागू क‍िए गए नागरिकता (संशोधन) विधेयक 2019 (CAA) के विरोध में छह राज्‍यों की ओर से प्रस्ताव भी व‍िधानसभा में पार‍ित क‍िया जा चुका है. इनमें केरल विधानसभा, पंजाब विधानसभा, राजस्थान विधानसभा, पश्चिम बंगाल विधानसभा, पुडुचेरी विधानसभा और तेलंगाना विधानसभा प्रमुख रूप से शाम‍िल

Exit mobile version