Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सिद्धार्थ नगर-शादी में गया था परिवार, चोट उठा ले गए नकदी और आभूषण

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के टेकनार गांव में चिल्हिया से पल्टादेवी मार्ग पर स्थित एक घर को शनिवार रात चोरों ने निशाना बनाया। घर का दरवाजा का ताला तोड़कर कमरे में घुसकर अभूषण सहित लगभग 35 हजार नकदी उठा ले गए। चोरी की घटना के समय परिजन गांव में बने दूसरे घर पर एक शादी में शामिल होने के लिए चल गए थे। दोपहर बाद जब इस घर पर पहुंचे परिजन तो देखा कि घर दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। उसके मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर चोरी हुए समान की जानकारी लेकर जांच में जुट गई।

क्षेत्र के टेकनार निवासी फूलचंद चौधरी ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि गांव में दो मकान है। एक मकान गांव में है। दूसरा मकान चिल्हिया से पल्टादेवी रोड के किनारे है। शनिवार को रोड वाले मकान में ताला लगाकर गांव वाले घर पर चले गए थे। एक शादी में शामिल होने के लिए। रविवार को रोड वाले मकान पर पहुंचा तो देखा कि घर दरवाजे के ताला टूटा हुआ है। कमरे में रखे अलमारी खुले हुए है। सारा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से दो सोने के मंगलसूत्र व 35 हजार नगदी गायब था। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर चोरी हुए समान व नकदी की जानकारी ली है। प्रभारी थानाध्यक्ष चिल्हिया जावेद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version