Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन।

स्वर्गीय श्री मुरलीधर सरावगी की 25 वीं पुण्य तिथि  व श्रीमती सुमित्रा देवी सरावगी की स्मृति में अग्रसेन भवन नोहर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जानकारी देते हुए आयोजक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि इस शिविर में 226 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ व 150 लोगों का  चिकित्सा परीक्षण किया गया।

शिविर में मेहमान के रूप में पधारे हास्य कलाकार विकास महला,आर्य स्वामी,मुस्कान खत्री,दिव्या भाकर सहित रक्तयोद्धा  अवतारसिंह मोनालिसा का विशेष रूप से मान सम्मान किया गया।

शिविर में एपेक्स हॉस्पिटल नोहर के डाक्टर विकास कुमार व डाक्टर निशा चौधरी ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

मंच संचालन किशन चाचाण ने किया।

वन्दे भारत हनुमानगढ़ राजस्थान से …मोहरसिंह की रिपोर्ट।

बाइट…घनश्याम गुप्ता।

 

Exit mobile version