Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

रेलवे साईडींग मुख्य पथ से लेकर सदाफल देव आश्रम तक बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा : भवनाथपुर

रेलवे साईडींग मुख्य पथ से लेकर सदाफल देव आश्रम तक बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास शनिवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही की उपस्थिति में मुखिया नंदलाल पाठक ने भूमि पूजन कर तथा नारियल फोड़कर किया

। उक्त पथ विधायक मद की राशि साढ़े 7 लाख रूपये की लागत से बनाई जायेगी। मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि बरसात के दिनों में यह कच्ची मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता था, सड़क में जगह जगह पानी भर जाने के कारण लोगो के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी।

अब पीसीसी पथ बन जाने से लोगो को चलने में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर भगत दयानंद यादव, मनोज पहाड़िया, प्रेमप्रकाश रमण, प्रदीप गुप्ता, विजय जायसवाल, राजेश गुप्ता, लल्लू ठाकुर, उदय गुप्ता, रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version