Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंदेश

*नहीं रुक रहे निराश्रित गोवंश के हमले, फिर एक वृद्ध घायल*

रिपोर्ट:मनोज कुमार शर्मा

जिला :मैनपुरी

स्थान: कुरावली

 

*नहीं रुक रहे निराश्रित गोवंश के हमले, फिर एक वृद्ध घायल*

 

*मैनपुरी।कुरावली/* नगर में जगह जगह निराश्रित गोवंश गलियों – सड़कों और खेतो में देखने को मिल जाते हैं जिनके चपेट में आ जाने से दिन प्रतिदिन लोग घायल हो रहे है। इसी के चलते शनिवार के दिन निराश्रित गोवंश के हमले से 90 वर्षीय वृद्ध घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र मोहल्ला महाजनान निवासी 90 वर्षीय सत्यप्रकाश गुप्ता शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे धूप में अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी निराश्रित गोवंश आ गया जिसने धूप में बैठे वृद्ध सत्यप्रकाश गुप्ता पर हमला कर दिया। वृद्ध की उम्र अधिक होने के चलते बचने में असमर्थ थे और गोवंश का शिकार आसानी से बन गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा कुरावली सी एच सी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जंहा डाक्टर ने उपचार शुरू करते हुए हड्डी फेक्चर होने की आशंका जताई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!