Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

करंट से झुलसे बच्चे की मौत

कोटा के कुन्हाडी इलाके में शिवरात्रि के दिन निकल जाने वाली शिव बारात मैं शामिल बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे, उनमें से आज एक बच्चे की मौत हो गई, शुक्रवार को हुए हादसे में शगुन नायक 13 वर्षीय बालक 90 प्रतिशत झुलस गया था, जिसका इलाज जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा था, इलाज के दौरान देर रात 1 बजे उसकी मौत हो गई, शगुन दो भाइयों में सबसे छोटा था,  कक्षा 6 में पढ़ाई करता था, शुक्रवार को शिवरात्रि के अवसर पर वह कलश यात्रा में शामिल हुआ था, इस दौरान उसके हाथों में स्टील पाइप पर झंडा था, कलश यात्रा के दौरान स्टील का पाइप लाइट के तार से टच हो गया, इस दौरान वहां 18 बच्चे झुलस गए थे, मौत होने वाले बच्चों के (शगुन)के पिता मांगीलाल बेलदारी का काम करते हैं l

Exit mobile version