Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भवनाथपुर प्रखंड: में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया शिवालयों में पूजा अर्चना

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा
भोनाथपुर से:

महाशिवरात्रि पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो के शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

जबकि शिव पहाड़ी गुफा के पास दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया तो वहीं कड़ियाँ राज बाबा पहाड़ी पर एक दिवसीय मेला के साथ- साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावे फुलवारशिव मंदिर,शिवा ढोढा शिव मंदिर, टाउनशिप दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर, भवनाथपुर शिव पहाड़ी शिव मंदिर, थाना परिषद शिव मंदिर, मकरी, चपरी, रोहिनियां , अरसली उतरी व दक्षिणी शिव के शिवालों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोली पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना किये।मंदिर मेले को लेकर दोनों जगहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।

 

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृवत में दोनों जगहों पर पुलिस तैनात रही वहीं बरी- बारी खुद से थाना प्रभारी ने मेलें का निरीक्षण करते रहें।

*शिव पहाड़ी बाबा पर लोगो की है आस्था*

शिव पहाड़ी गुफा में बसे भोले नाथ पर लोगो की खूब आस्था है लोग शिवरात्रि महापर्व के औसर पर भूखे व्यासे घंटो लाइन में लग कर गुफा के अंदर प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं और अपने सुख शांति का कामना करते हैं। लोगो का कहना है कि 150वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के स्वप्न में कहा था कि वे शिव पहाड़ी के गर्भ में बसे है l उनका पूजा अर्चना किया जाए l उस व्यक्ति ने काफी खोजबीन के बाद इस गुफा का पता लगाया l ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से श्रद्धालु गुफा में उतरते हैं लेकिन आज तक कोई दुर्घटना नहीं हो सकी है l गुफा में प्रवेश के बाद आप पहाड़ी के तलहटी में करीब डेढ़ सौ फीट नीचे पहुंच जाते हैं।

Exit mobile version