
सिद्धार्थनगर. थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर के नेतृत्व में थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा जानकीनगर सड़क पुलिया जैतापुर मार्ग के पास से 01 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 23/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त जूबेर पुत्र गुलाब उर्फ पंडित साकिन बेलहसा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। अभियुक्त के पास से एक किलो 140 ग्राम अवैध गांजा बराबद किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 उपेन्द्र सिंह, उ0नि0 पप्पू कुमार गुप्ता, का0 पप्पू गौड़, का0 अभिषेक सिंह रहे।
