Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

फर्जी जन वितरण प्रणाली दुकान पर कार्रवाई की मांग

संवाददाता  अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मेराल से

मेराल प्रखंड के ओखरगड़ा गांव में जन वितरण प्रणाली दुकान ममता महिला स्वयं सहायता समूह फर्जी तरीके से संचालित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जन वितरण प्रणाली दुकान के खिलाफ गांव के ही मनोज राम पिता स्व विशेश्वर राम ने झारखंड सरकार के खाद एवं उपभोक्ता निदेशालय को लिखित आवेदन देकर फर्जी जन वितरण प्रणाली दुकान पर कार्रवाई करने का मांग किया है ।

 

आवेदन के माध्यम से मनोज राम ने बताया है कि दोषी पदाधिकारी एवं ममता महिला स्वयं सहायता समूह के डीलर पर जांच कर कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया तो बाध्य होकर न्यायालय के शरण में भी जाऊंगा इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी प्रतिलिपि सौपा गया है उन्होंने बताया कि फर्जी जन वितरण प्रणाली के दुकान के संचालक सुनील कुमार गुप्ता द्वारा अपने ही परिवार के समूह का अध्यक्ष भाभी सुषमा देवी सचिव श्यामदेई देवी कोषाध्यक्ष पत्नी अस्ति देवी को फर्जी समूह बनाया है जिसका लाइसेंस नंबर 15 /11है पदधिकारियों के मिली भगत से फर्जी लाइसेंस निर्गत कराया गया है इतना ही नहीं संचालक द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर राशन एवं वस्त्र का उठाव किया जाता है।

Exit mobile version