Uncategorizedताज़ा ख़बरें

दरगाह में युवती से रेप:झाड़फूंक के बहाने मौलाना ने की दरिंदगी, महाराष्ट्र से जियारत करने आई थी पीड़िता*

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

*दरगाह में युवती से रेप:झाड़फूंक के बहाने मौलाना ने की दरिंदगी, महाराष्ट्र से जियारत करने आई थी पीड़िता*

* अंबेडकर नगर*

जनपद में दरगाह पर महाराष्ट्र से जियारत करने आई 24 साल की युवती से मौलाना ने रेप किया। आरोपी उसे झाड़ फूंक के बहाने अंदर ले गया और वहां पर दरिंदगी की। वारदात बसखारी थाना इलाके के किछौछा की है। युवती की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है।बसखारी थाना इलाके के नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में स्थित मखदूम साहब के अस्ताने पर महाराष्ट्र से आयी एक जायरीन महिला ने तहरीर देकर बताया कि मौलाना सैयद मो. अशरफ पुत्र इनाम अशरफ ने झाड़ फूंक के नाम पर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद युवती को कहीं मुंह खोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित युवती की तहरीर पर बसखारी थाने की पुलिस ने आरोपी मौलाना सैयद मो. अशरफ पुत्र इनाम अशरफ के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसके ठिकानों पर दबिश देते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!