Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शोभायात्रा के बाद शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा*

 

शोभायात्रा के बाद शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा*

कुरावली महाशिवरात्रि पर ग्राम खिरिया पीपर मे नवनिर्मित मंदिर मे वैदिक अनुष्ठान व मंत्रोच्चारण के साथ देवादिदेव शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शिव परिवार की स्थापना से पूर्व शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में चल रही सौभाग्यवती महिलाऐ मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। वही युवा धार्मिक गीतों पर नाचते हुए चल रहे थे चारो तरफ का वातावरण शिवमय हो रहा था। शोभा यात्रा गांव के गमा देवी मंदिर, ब्रह्ममदेव मंदिर, काली मंदिर, शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर गोगा जहार वीर मंदिर भ्रमण करती हुई नवनिर्मित मंदिर पर संपन्न हुई। गुरुवार को ग्राम खिरिया पीपर निवासी रजनीश यादव द्वारा मंदिर मे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव लिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर प्रधान सर्वेश यादव, पुष्पेंद्र जयकेश, चरण सिंह अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे।

*रिपोर्ट प्रवीन यादव*
*9634864691*

Exit mobile version