Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

यूपी के इस जिले में पुलिस अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, चार निरीक्षकों समेत 20 दारोगा का ट्रांसफर

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने जनहित में निरीक्षक राजेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी रिट सेल, निरीक्षक लान सिंह को अपराध शाखा विवेचना इकाई से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, निरीक्षक बटेश्वर नाथ दुबे को प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई से कल्यानपुर अपराध निरीक्षक व निरीक्षक सुनील कुमार शुक्ल को अपराध शाखा विवेचना इकाई से प्रभारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन इकाई की जिम्मेदारी दी है।
उपनिरीक्षकों में जीवेंद्र त्रिपाठी को पुलिस लाइन से हथगाम, ब्रम्हदेव यादव को लाइन से हुसेनगंज, संजीव कटारिया को लाइन से असोथर, संजय सिंह को मलवां, योगेश कुमार चतुर्वेदी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक धाता, यशकरन सिंह को पुलिस लाइन से बिंदकी कोतवाली, चिंतामणि यादव को लाइन से किशुनपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक आलोक कुमार तिवारी को धाता से बकेवर थाने के मुसाफा चौकी प्रभारी, सौरभ शर्मा को मुसाफा चौकी प्रभारी से कल्यानपुर थाने भेजा गया है।

Exit mobile version