Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रक की चपेट में आने से एक परीक्षार्थी की मौत, दो घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

मेराल थाना :

क्षेत्र के गोंदा गांव में निर्माणाधीन एनएच 75 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में परीक्षा देकर वापस घर लौट रहे बाइक सवार एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक का नाम गणेश कुमार यादव उम्र करीब 20 वर्ष पिता संजय यादव जो रमुना थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव का रहने वाला था। जबकि बाइक पर सवार उसी गांव का कमलेश कुमार गुप्ता पिता उमेश प्रसाद गुप्ता तथा शिवकुमार प्रजापति पिता सुरेश प्रजापति बगोंधा गांव का युवक हो गए जिनका इलाज मेराल  सीएचसी में किया गया। घायल शिवकुमार तथा कमलेश ने बताया कि तीनों युवक गढ़वा सूरत पांडे डिग्री कॉलेज में बीए सेमेस्टर टू का परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे की रमना की ओर तेज गति से आ रहा अज्ञात ट्रक ने चपेट में ले लिया।

Exit mobile version