Uncategorizedताज़ा ख़बरें

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 8 मार्च को नगरी मंडल में रहेंगे

भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 8 मार्च को नगरी मंडल में रहेंगे

अशोक संचेती/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग दिनांक 08 मार्च शुक्रवार को नगरी मंडल में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर देवी देवताओं से आशीर्वाद लेते कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। प्रत्याशी नाग  के साथ जिला सहप्रभारी हलधर साहू, जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस , पुर्व विधायक श्रवण मरकाम, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, विधानसभा संयोजक नागेंद्र शुक्ला, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे रहेंगे। कार्यक्रम इस प्रकार होंगे। कोटेश्वर महादेव धाम डोंगरडूला समय 11:00 बजे, शीतला माता मंदिर सिहावा समय 12 बजे, कर्णेश्वर धाम देऊरपारा समय 12:30 बजे, रामायण सम्मेलन खम्हरीया समय 1:30 बजे, महाकालेश्वर धाम छिपली समय 2 :30 बजे, रामायण सम्मेलन गोरेगांव समय 5:30 बजे। मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा विधानसभा, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री हृदय साहू एवं राजेश गोसाई ने सभी कार्यकर्ताओं को समय पर उपस्थिति प्रदान करने की अपील किए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!