Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

महाशिवरात्रि पर होगा निशुल्क इलाज,केवलारी और पलारी में

रवि चक्रवती केवलारी 

सिवनी केवलारी ।सिवनी जिले के केवलारी विकासखंड में स्थित शिवशक्ति डेंटल क्लिनिक पर महा शिवरात्रि पर होगा मरीजों का निशुल्क इलाज

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर विकास दुबे ने बताया कि केवलारी सहित खैरा पलारी में भी डेंटल क्लिनिक पर निशुल्क इलाज किया जाना है। डॉक्टर दुबे ने अपील करते हुए कहा कि ऐसे मरीज जिनको दांतो से संबंधित बीमारियों की जरूरत हो वह हमारे क्लिनिक पर शुक्रवार सुबह 11.00 से शाम 4.00 बजे तक आ कर अपना निशुल्क इलाज करा सकते हैं

आपको बता दें कि डॉक्टर दुबे बचपन से ही लोगो के प्रति जनमानस की सोच रख। आज लोगो के बीच अपने द्वारा हर संभव कार्य करने का प्रयास आज भी जारी हैं।डॉक्टर विकास दुबे के परिवार में हर वह पर्व त्यौहार कुछ नए अंदाज में पेश किया जाता है जिससे सैंकड़ों जरूरत मंद लोगो की खुशी का कारण बन जाते है वह आमजनों के बीच अपनी एक सुंदर छवि छोड़ जाते हैं।मानव जीवन का उद्देश्य है कि अपने मन, वचन और काया से औरों की मदद करना। हमेशा यह देखा गया है कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है।

Exit mobile version