Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

अलीगढ़ के विकास पर 558 करोड़ का बजट खर्च करेगा एडीए

अलीगढ़ के विकास पर 558 करोड़ का बजट खर्च करेगा एडीए

जिला संवाददाता शिवानी जैन एडवोकेट

अलीगढ़

 

एडीए की 85 वीं बोर्ड बैठक में बुधवार को सर्वसम्मति से 558 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया । साल 2024–25 के लिए यह बजट पास किया गया है । शहर के विकास पर अधिकांश बजट अलीगढ़ विकास प्राधिकरण खर्च करेगा । नए वित्तीय वर्ष के लिए 660 करोड़ रुपये की आय एडीए ने प्रस्तावित की है । जेके सीमेंट के लैंड यूज व पला सल्लू पेट्रोल पंप के नक्शे का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास किया गया । मंडलायुक्त चैत्रा वी . की अध्यक्षता में रामघाट रोड स्थित एडीए सभागार में एडीए बोर्ड की बैठक आयोजित की गई । एडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के पुनरीक्षित बजट को बोर्ड के समक्ष रखा , जिसको पास किया गया । इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट को आय और व्यय के साथ अलग – अलग पेश किया गया । बोर्ड के सदस्यों ने सर्व सम्मिति से पास कर दिया । मंडलायुक्त ने कहा कि शहर का सुनियोजित विकास प्राधिकरण की पहली जिम्मेदारी है ।

Exit mobile version