Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरेंहरदोई

हरदोई न्यूज़: मछुआ आवास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये- जिलाधिकारी

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उत्तरप्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप पात्रों को लाभान्वित किया जाये।

मछुआ बाहुल्य ग्रामों में सोलर स्ट्रीट लाइट हेतु कार्रवाई तेजी से की जाये। मछुआ आवास योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाये। उन्होंने कहा कि मछुआ आवास योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने बताया कि मछुआ आवास योजना में शर्ते भी प्रधानमंत्री आवास योजना की भांति होंगी। समस्त धनराशि 3 किस्तों में दी जाएगी इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, सहायक निदेशक मत्स्य धर्मराज चौहान व सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!