Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

घुघरी विकास खण्ड के ग्राम नैयझर उप स्वस्थ केंद्र में पदस्थ सुखचैन बैगा की अचानक हुई मौत से गांव में सनसनी

मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम झीना निवासी सुखचैन बैगा विकास खण्ड घुघरी के ग्राम नैयझर उप स्वस्थ केंद्र में डॉक्टर के पद पर पदस्थ था जो कल 5 मार्च दिन मंगलवार को अपने घर के  सीढ़ी में बैठे थे तभी अचानक मौत हो गई गांव के लोगो का मानना है की जादू टोना से सुखचैन बैगा की मौत हुई है उक्त आज 6 मार्च दिन बुधवार को मृतक सुखचैन बैगा के परिवार जनों ने गांव में पंच द्वारा फैसला के लिए पंच बिठाया गया पंच द्वारा फैसला न होने से पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारजनों को सोपा गया

Exit mobile version