Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

शिवनवरात्र महोत्सव उमामहेश के रुप मे बाबा महाकाल ने दर्शन दिए।

उज्जैन।
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन मे शिव नवरात्र महोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। बाबा महाकाल का प्रतिदिन अलग अलग स्वरूपों मे श्रृंगार किया जा रहा है।
इसी उपलक्ष्य मे एकादशी तिथि को बाबा महाकाल ने मनमहेश के रुप मे भक्तो को दर्शन दिए।
पुजारी पं.श्री घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान का अभिषेक एकादश-एकादशनी रूद्रपाठ किया गया।
भक्त परायण पं. श्री रमेश कानडकर जी के शिव कथा व हरि कीर्तन का आयोजन सायं 04:30 से 06 बजे तक मन्दिर परिसर मे नवग्रह मन्दिर के पास संगमरमर के चबूतरे पर चल रहा है।

Exit mobile version