Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

आप का आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदर्शन रहेगा शानदार: सौरभ बहल

रिपोर्ट समीर गुप्ता पठानकोट पंजाब – इस वर्ष होने वाले  लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी की चुनावी रणनीति क्या रहने वाली है  इसको जानने के लिए आप  पंजाब यूथ विंग के राज्य सचिव और ब्लाक प्रभारी सौरभ बहल से‌ बातचीत की गई। बहल ने बताया कि आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के सशक्त नेतृत्व में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब और देशभर में शानदार प्रदर्शन करेगी। पार्टी पंजाब की सभी  13 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी और निश्चित तौर पर हम शत-प्रतिशत जीत प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व की शिरोमणि अकाली दल भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस ने‌ राज्यहित के खिलाफ पंजाब में कार्य किया है जिसके चलते कभी देश‌ का सबसे खुशहाल प्रदेश आज पिछड़े‌ राज्यों की श्रेणी में खड़ा है। लेकिन अब मुख्यमंत्री भंगवत मान की सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है कि पंजाब फिर से सम्पूर्ण खुशहाल राज्य बने और इस संकल्प को लेकर पंजाब की जनता हमारे साथ एकजुट होकर खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी एनडीए जो 400 पार का नारा लगा रहे है, इस बारे में बहल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश की जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा पिछले दस सालों से देश की जनता को गुमराह कर रही है। आज देश में बेरोज़गारी, मंहगाई चर्म सीमा पर है। देश का किसान, युवा और सभी वर्गों में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है। निस्संदेह देश में इंडिया गंठबंधन की सरकार बनेगी और अरविंद केजरीवाल उसमे अहम भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version