Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

इधर फरवरी माह में लाभुकों को राशन नहीं मिलने से काफी गरीब लाभुकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रहा है

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

मझिआंव से

राशन घोटाले के आरोप में डीलर निलंबिt

प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी सह जनवितरण प्रणाली के दुकानदार अंतु प्रजापति के द्वारा गरीबों का राशन नहीं वितरण करने की लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया था।जिसे कारवाई करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा दुकान को निलंबित कर दिया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शतीश भगत ने बताया कि शिकायत के आलोक में अंतू प्रजापति से पहले स्पष्टीकरण पूछा गया था ,तथा उन्हें जितने लाभुको का राशन जनवरी माह का अंगूठा लगवा कर राशन नहीं दिया गया था ,उसे अभिलंब वितरण करने का निर्देश दिया गया था,परंतु स्पष्टीकरण के संतोष जनक जवाब नहीं देने एवं राशन नहीं वितरण करने के कारण उनके विरूध अग्रेतर कार्रवाई के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत भेजी गई थी ।

 

 

 

जिसे उक्त डीलर अंतु प्रजापति के दुकान को निलंबित करते हुए गांव के ही आशा स्वयं सहायता समूह के दुकान से टैग किया गया।तथा एमओ के द्वारा टैग किए गए डीलर के द्वारा फरवरी माह का राशन 6 मार्च को उठाकर 15 मार्च तक वितरण करने का निर्देश दिया गया है।इसके बाद मार्च माह का भी राशन वितरण किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि सभी डीलर राशन की कटौती करना करना बंद करें अन्यथा पकड़े जाने पर शख्त कारवाई की जाएगी ।तथा ईपओश मशीन में अंगूठा लगाने के तुरंत बाद राशन लाभुकों को देने का निर्देश दिया गया।तथा लाभुकों को भी अपना रासन अंगूठा लगवाकर तुरंत ले जाएं।

जिस पर विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई।

Exit mobile version