Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

भवनाथपुर के पत्रकार को भार्ती शोक की लहर

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

भवनाथपुर : से

दैनिक अखबार के पत्रकार रवि रंजन यादव मकरी निवासी के छोटे भाई प्रभात यादव 30 वर्ष ने बीती रात्रि अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया

घटना की सूचना भवनाथपुर पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्ट के लिए गढ़वा भेज दिया।इस घटना की सूचना आग के तरह फैलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही लोगों का हुजूम घर पर उमड़ गया।प्रभात यादव का दाह संस्कार बगही नदी के घाट पर किया।बताते चले की प्रभात यादव मूलतः गाड़ियों में एजेंटी के साथ साथ एक कुशल चालक भी था।मृदु स्वभाव के कारण लोगों में काफी चर्चित भी था।घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव,उप प्रमुख पिंटू टोपनो, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, जिला परिषद रजनी शर्मा,मकरी मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साव,भवनाथपुर मुखिया बेबी देवी ,सुजीत राम ,अखबार के सभी प्रतिनिधि के साथ साथ कई गण्यमान्य लोग शामिल थे।

Exit mobile version