Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

थाना जसो अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल चुनहा से सीसीटीवी कैमरा ले गए चोर

सतना: प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा नागोद के थाना जसो अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल चुनहा में विगत रात अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरा जो स्कूल प्रांगण के अंदर बिल्डिंग के बाहर लगे हुए थे तीन कैमरे ले गए। शायद उनका मकसद स्कूल के अंदर रखे अन्य सामान पर रही होगी इसी वजह से पहले कैमरे तोड़े और अगली वारदात को किसी कारण बस अंजाम नहीं दे पाए आपको बता दें इस समय ग्राम पंचायत चुनहा में चोर गिरोह सक्रिय है विगत वर्ष भी बिद्यालय से बड़ी टीवी चुरा ले गए थे विगत 19 जनवरी को साइ/ राम मंदिर में भी चोरों द्वारा चार कैमरे डीवी आर सेट व एक टीवी चुरा ले गए थे जो अभी तक चोर पकड़े नहीं गए विद्यालय के प्रिंसपल श्री बालेंद्र पांडे ने थाना प्रभारी को सुबह विद्यालय खुलते ही सूचना दी जिस पर थाना प्रभारी श्री रोहित यादव द्वारा बिना देरी किए तत्काल अपने दल बल के साथ विद्यालय पहुंचे और विद्यालय परिसर व विद्यालय व्यवस्था देखी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ कोई भी सिनाख्त मिलने पर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया ।

Exit mobile version