ताज़ा ख़बरेंसिद्धार्थनगर 

पीस कमेटी की गोष्ठी थाना शोहरतगढ़ में हुई आयोजित

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी की उपस्थिति में बैठक हुई सम्पन्न

सिद्धार्थनगर. आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली के दृष्टिगत उपजिला मजिस्ट्रेट व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पर थाना क्षेत्र के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान, संभ्रांत व्यक्ति के साथ की गयी पीस कमेटी की गोष्ठी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहतरतगढ़ पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि, होली के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सभी समुदाय के धर्मगुरु व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी तथा उक्त त्यौहार के सम्बन्ध में शासन व उच्चाधिकारियों द्वारा प्राप्त आदेशों निर्देशो से अवगत कराया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!