मैनपुरी में सौतेला पिता कर कर रहा था किशोरी के साथ दुष्कर्म लोकराज और भय की वजह से किशोरी किसी को कुछ बात नहीं बता पा रही थी*
SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
*मैनपुरी में सौतेला पिता कर कर रहा था किशोरी के साथ दुष्कर्म लोकराज और भय की वजह से किशोरी किसी को कुछ बात नहीं बता पा रही थी*
*शनिवार को पीड़िता ने फोन कर मौसी को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी* *पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया*
*सोमवार को पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल* *घटना करहल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली युवती की शादी इटावा जिले के एक गांव में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद उसकी दूसरी शादी जिले के ही एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ कर दी गई। महिला के पहले पति से एक बेटी है। जो इस समय 15 वर्ष की है। 23 दिसंबर को महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की बाद से ही सौतेला पिता किशोरी के साथ गलत काम करने लगा। मना करने के बाद भी आरोपी नहीं मान रहा था। लोक लाज और आरोपी के भय की वजह से किशोरी चुपचाप सौतेले पिता की ज्यादती सहती आ रही थी। हिम्मत करके मौसी को बताया शनिवार की रात आरोपी ने किशोरी के साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत करके करहल निवासी मौसी को फोन करके सौतेले पिता की करतूत बताई। मौसी पीड़िता को लेकर थाना एलाऊ पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया* *एएसपी शहरी राहुल मिठास ने कहा कि किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा*