Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

सिद्धार्थ नगर- सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में डॉक्टर ने लगाई शिविर

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजन के तत्वावधान में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षकों, छात्रों व कर्मचारियों को दांत संबंधित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा की शरीर के सभी अंगों की तरह हमारे जीवन में दांत भी एक महत्वपूर्ण अंग है। दांत के सहारे ही हम भोजन को अच्छे तरीके से चबाते हैं। इससे हमें किसी भी वस्तु को पचाने में आसानी होती है। बताया की दांत की प्रतिदिन साफ-सफाई करते रहनी चाहिए। यदि दांत में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो समय से चिकित्सकीय परामर्श लेना चहिए। क्योंकि दांत हमारे जीवन में सबसे उपयोगी वस्तु हैं। पाचन क्रिया का सीधा संबंध मुख से शुरु होता है। जिससे मुख एवं दांत का स्वास्थ्य के लिए बहुत ही उपयुक्त हैं। प्रत्येक को अपने दांत, मसूढे, एवं मुख के प्रति जागरूक होकर इसकी देखरेख, साफ-सफाई करनी चाहिए।

दंत चिकित्सक डाॅ. आशीष प्रताप मल्ल ने कहा की सभी लोगों को अपने दांतों की जांच कराते रहना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवंत यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का ध्येय ही सभी को जागरूक करना है।

इस दौरान कुलसचिव अमरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. दीपक बाब

Exit mobile version