SAMRIDDH BHARAT NEWS AND PAPER समृद्ध भारत, सशक्त पत्रकारिता
मुस्ताक सिंगारिया // नूंह
पुन्हाना विधानसभा से चुनाव लड़ने की ताल ठोक चुकी बहन दया भड़ाना ने हल्का के गांव इंदाना में एक शादी समारोह में शिरकत की। इंदाना गांव में शादी में पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं बहन दया भड़ाना ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पुन्हाना से उनका पुराना रिश्ता है, वहीं उन्होंने कहा कि मेवात जिले से उनका खून का रिश्ता है। पुन्हाना की जनता उनको अपनी बहन मानती है एक बहन का प्यार भाइयों के प्रति इतना है, की बहन अपने भाइयों के पास चली आती है। वहीं उन्होंने कहा कि पुनहाना में अगर लोगों ने मौका दिया तो पुन्हाने का भरपूर विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुनहाना में आकर जितना मान सम्मान मिलता है, वह एक बहन को ही मिल रहा है। वहीं दया भड़ाना ने कहा कि मुझे हिंदू मुस्लिम की राजनीति बिल्कुल भी पसंद नहीं है। पुनहाना से हिंदू मुस्लिम की राजनीति को जड़ से उखाड़ कर सबका विकास और समान विकास किया जाएगा युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे तथा कुछ पुनहाना में नया बदलाव लाया जाएगा। इतना ही नहीं दया भड़ाना ने पूर्व विधायक रहीशा खान और वर्तमान विधायक मौहम्मद इलियास पर भी करारा प्रहार किया। पुनहाना विधानसभा इस चुनाव पहली बार सही और नेक विधायक चुनकर भेजने का काम करेगी। और मुझे यहां की जनता ने मौका दिया तो में यहां विकास की लाइन लगा दूंगी। आज मेरी भोली भाली जनता इनके बहकावे आकर बहुत पीछे चली गई है।