Site icon SAMRIDDH BHARAT NEWS

एसी रोडवेज बसों में 31 मार्च तक किराए में छूट

एसी रोडवेज बसों में 31 मार्च तक किराए में छूट

 

अलीगढ

 

परिवहन निगम द्वारा चलाई जा रही एसी रोडवेज बसों में किराए की छूट की सीमा को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया । सर्दियों के सीजन में एसी बसों में 10 फीसदी किराए की छूट प्रतिवर्ष जारी की जाती है । इस वर्ष 29 फरवरी तक छूट दी गई थी । मौसम को देखते हुए इस अवधि को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया । यात्रियों को किराए में 10 फीसदी की छूट वातानुकुलित बसों में जारी रहेगी ।

Exit mobile version