Uncategorizedउत्तर प्रदेशजालौनताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन=जनपद जालौन में असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की हुई क्षति

बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की हुई क्षति को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय आज खुद जायजा लेने किसानों के खेत तक पहुंच गए और इस हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए।

जनपद जालौन में असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की हुई क्षति को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय आज खुद जायजा लेने किसानों के खेत तक पहुंच गए और इस हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश दिए।

असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने तहसील उरई के ग्राम कुकरगांव, बोहदपुरा सातमील आदि गांवों का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुई फसल नुकसान का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान भाइयों से चर्चा भी की तथा अस्वस्थ किया की फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वेकार्य कर आकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी समस्याओं से राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं, राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार तहसील कोंच, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव तहसील कालपी, अपर जिला अधिकारी न्यायक जुबेर बेग माधौगढ़ व नगर मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल ने तहसील उरई में असमय बारिश एवं ओलावृष्टि हुई जिसका आकलन करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का अधिकारियों ने भ्रमण किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी उरई सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार, नायब तहसीलदार

संबंधित लेखपाल आदि सहित अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट=हिमांशु सोनी , धीरज गुप्ता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन

ख़बर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें= 8887592943

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!